थाना खैरीघाट क्षेत्र में अन्तर जनपदीय शातिर चोरो से बहराइच पुलिस की

थाना खैरीघाट क्षेत्र में अन्तर जनपदीय शातिर चोरो से बहराइच पुलिस की हुई मुठभेड़ आज देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट व थाना खैरीघाट की संयुक्त टीम की शातिर अपराधियों से हुई पुलिस मुठभेंड़ । एक अपराधी के पैर में लगी गोली उसके तीन साथी गिरफ्तार,मौके का फायदा उठाकर दो साथी अपराधी भागने में सफल ,टीमें लगातार कर रही तलाश। मुठभेड़ में घायल अपराधी थाना खैरीघाट का हिस्ट्रीशीटर ,लगभग तीन दर्जन से अधिक मुकदमों का अपराधिक इतिहास। भारी मात्रा में कई चोरियों के जेवर और नकदी बरामद मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन करते हुए चोरियों के अनावरण और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । इसी क्रम में आज दिनांक 19.10.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना खैरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नानपारा खैरीघाट रोड के पास वैवाही रोड पर कुछ संदिग्ध/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति चोरी की घटना कारित करने या चोरी का सामान बेचने की फिराक में निकलने वाले है । इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट मय पुलिस टीम और स्वाट टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को दो चारपहिया वाहनों से संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा उन्हें घेराबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर एक अपराधी अर्टिका कार से उतरकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायरिंग करने लगा जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर से उस अपराधी के पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा,तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार की घेराबंदी कर कार में पूर्व से मौजुद अन्य तीन अपराधियों को जो भाग रहे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 1. महेश चौहान पुत्र नानकुन निवासी अरनवा टिकुरी थाना खैरीघाट जनपद बहराइच, 2. मोहित लाल पुत्र बदलू निवासी अरनवा टिकुरी थाना खैरीघाट जनपद बहराइच, 3. अनिल विश्कर्मा पुत्र बाकेलाल निवासी मीहीपुरवा रेलवे क्रासिंग थाना मोतीपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई । जबकि पीछे से आ रही दूसरी कार में बैठे गिरोह के अन्य दो अपराधी पुलिस टीम पर फायर करते हुए गाड़ी पीछे कर भागने में सफल रहे ,जनपद की कई पुलिस टीमें कांबिंग कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं ।घायल अपराधी को नियमानुसार हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उस की पहचान सम्भारी पुत्र भोखन निवासी अरनवा टिकुरी थाना खैरीघाट जनपद बहराइच जनपद बहराइच के रूप में हुई है । *अभियुक्तो के पास से एक अदद तमंचा,एक खोखा कारतूस,एक अदद जिंदा कारतूस व एक चारपहिया वाहन आर्टिका कार ,पीली और सफेद धातु के के जेवरात और नकदी बरामद हुई ।घायल अपराधी सम्भारी के विरुद्ध तीन दर्जन से अधिक अभियोग पूर्व से दर्ज हैं और वह थाना खैरीघाट का हिस्ट्रीशीटर है । अपराधियों से प्राथमिक पूछताछ में उनके द्वारा जनपद बहराइच की कई चोरियों और अन्य जनपदों में चोरी की कई घटनाओं को करना बताया गया है उनसे पूछताछ जारी है । घायल अपराधी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है ।पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मौके पर पहुँच कर मौक़ा मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।आगे की कार्यवाही प्रचलित है । वकील अहमद की रिपोर्ट