Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

ड्रोन तकनीक में विद्यार्थियों ने सीखे असेंबलिंग और संचालन के गुर राजकीय

ड्रोन तकनीक में विद्यार्थियों ने सीखे असेंबलिंग और संचालन के गुर राजकीय

ड्रोन तकनीक में विद्यार्थियों ने सीखे असेंबलिंग और संचालन के गुर राजकीय पॉलिटेक्निक सहजनवां में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण सहजनवां, गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक सहजनवां में 29 और 30 सितंबर को दो दिवसीय ‘ड्रोन असेंबलिंग एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ आयोजित की गई। WOW Go Green, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर ड्रोन तकनीक की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन के विभिन्न उपकरणों की पहचान, असेंबलिंग, रखरखाव और सुरक्षित संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रवि कान्त रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक तेजी से विकसित हो रही है और इससे तकनीकी कौशल के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर अपने कौशल को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना चाहिए। ड्रोन के वर्तमान और भविष्य के उपयोग बताए कार्यशाला में WOW Go Green के प्रबंध निदेशक डॉ. शंकर गोयनका ने ड्रोन तकनीक पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने ड्रोन के वर्तमान एवं भविष्य के उपयोग, तकनीकी विकास और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी बढ़ती उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों ने ड्रोन के अलग-अलग हिस्सों को पहचानने के साथ उन्हें स्वयं जोड़कर तैयार करने की प्रक्रिया सीखी। उन्हें ड्रोन मेंटेनेंस और सुरक्षित संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी गई। व्याख्यान के साथ हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण होने से विद्यार्थियों को तकनीक को करीब से समझने का अवसर मिला। 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण दो दिवसीय कार्यशाला में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने ड्रोन के विभिन्न घटकों और उनकी कार्यप्रणाली को समझने के साथ असेंबलिंग की प्रक्रिया में स्वयं भाग लिया। कार्यशाला के सफल संचालन में कार्यक्रम समन्वयक वीरेन्द्र सिंह, अभिमन्यु यादव, प्रेम कुमार, डॉ. रमान आलम, शुभम शर्मा और अंकित कुमार गुप्ता सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

0 likes
0 comments1 shares