7 दिवसीय आदिशक्ति अखण्ड महायज्ञ
भलुअनी।बांसगांव संदेश। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 8 गोविन्द बल्लभ पंत नगर (पठखौली) में मातेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय 7 दिवसीय आदिशक्ति अखण्ड महायज्ञ एवं विशाल शांति सत्संग सम्मेलन गुरूवार से शुरू हो गया। 17 जून तक होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्र व नगर के अलावा जनपद के कोने से श्रद्धालु आयेगे। मातेश्वरी परिवार के सदगुरू महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम हो रहा है। गुरूवार को शिवमंदिर के पोखरे से श्रद्धालुओ द्वारा भव्य कलश यात्रा हुए निकाली गयी। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर भलुअनी गांव होते बैकुंठपुर से होकर गांधी चौक, होते हुए कथा स्थल पठखौली पहुंची। शाम को 7 बजे से 10 बजे तक संगीतमयी प्रवचन होगा। इस दौरान द्वारिका प्रसाद मद्धेशिया, देवेन्द्र प्रताप सिंह, केदार मद्धेशिया, कुलदीप सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरेश यादव, उपेंद्र सिंह, गुणेन्द्र जी, रामअधार कुशवाहा, राणा कुशवाहा, आचार्य दिव्यानंद आदि मौजूद रहे।