Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

सैदपुर पुलिस ने छिनैती के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

सैदपुर पुलिस ने छिनैती के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

सैदपुर पुलिस ने छिनैती के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर बड़ेपुर के पास हुई कार्रवाई, चार मोबाइल फोन बरामद सैदपुर (गाजीपुर), 11 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस ने रविवार को छिनैती के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर ग्राम बड़ेपुर के पास दबिश देकर मुकदमा अपराध संख्या 346/2026, धारा 304(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित अभियुक्त सुजीत यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले से संबंधित दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा तलाशी के दौरान दो मल्टीमीडिया मोबाइल फोन तथा एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इस प्रकार पुलिस ने कुल तीन मल्टीमीडिया मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल सहित चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुजीत यादव (19 वर्ष), पुत्र सुदर्शन यादव, निवासी ग्राम भीरा बलुआ, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। मामले में बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद तथा उपनिरीक्षक रामचन्द्र सिंह अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे।

0 likes
0 comments1 shares