Bansgaon Sandesh
Login

*एक्सप्रेस-वे पर नीलगायों का आतंक* सुल्तानपुर।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नीलगायों के अचानक सामने

*एक्सप्रेस-वे पर नीलगायों का आतंक* सुल्तानपुर।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नीलगायों के अचानक सामने आने से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 27 मई को माइलस्टोन 151.9 पर लखनऊ से आजमगढ़ जा रही कार, 30 मई को माइलस्टोन 134 पर आरा (बिहार) से गाजियाबाद जा रही कार और 31 मई को माइलस्टोन 129.5 पर गोरखपुर से लखनऊ जा रही कार नीलगाय से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थीं। गुरुवार को माइलस्टोन 150.5 पर संतोष यादव की कार भी नीलगाय से टकरा गई। इन घटनाओं में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कार सवारों को मामूली चोटें आईं। लगातार हो रहे हादसों के बाद यात्रियों ने एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीलगायों की रोकथाम के प्रभावी इंतजाम की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि टोल टैक्स देने के बावजूद आखिर नीलगाय एक्सप्रेस-वे पर कैसे पहुंच रही हैं और इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

0 likes
0 comments0 shares