Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रामजानकी मार्ग पर खड़ी ट्राली से टकराई, तीन की

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रामजानकी मार्ग पर खड़ी ट्राली से टकराई, तीन की

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रामजानकी मार्ग पर खड़ी ट्राली से टकराई, तीन की मौत। मदरिया । ------' गोला थाना क्षेत्र के भर्रोह में रामजानकी मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी ट्राली से टकरा गई। भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा ट्राली में जा घुसा। जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज की ओर से आ रही काली रंग की स्कॉर्पियो (यूपी53 एफए 5099) देर रात करीब 11:30 बजे गोला की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान भर्रोह में रामजानकी मार्ग पर गोला की ओर मुड़ने के पास सड़क पर खड़ी गेहूं लदी ट्राली से वाहन तेज रफ्तार में टकरा गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब क्षतिग्रस्त वाहन को खुलवाया तो चालक सीट पर बैठे कुणाल यादव (20) पुत्र देवेंद्र यादव व बगल की सीट पर बैठे अमन उर्फ अजय यादव (21) पुत्र रविन्द्र यादव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं पीछे बैठे अंकुर उर्फ प्रसून यादव (22) पुत्र दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें तत्काल बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। तीनों युवक गोला थाना क्षेत्र के कोहड़ी बुजुर्ग गांव के निवासी थे और सोमवार शाम करीब 6 बजे एक साथ घर से निकले थे। मृतक कुणाल यादव इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था, जबकि अन्य दोनों कोई काम नहीं करते थे। पुलिस ने कुणाल व अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, जबकि अंकुर का पोस्टमार्टम एम्स में कराया जाएगा। हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्राली पर सरकारी गेहूं लदा था। टक्कर के बाद सड़क पर चारों ओर गेहूं के बोरे बिखर गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए पुलिस को जेसीबी मंगानी पड़ी। मृतक कुणाल दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता वाहन चालक हैं। अमन उर्फ अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। वहीं अंकुर उर्फ प्रसून दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता भी कृषि कार्य करते हैं। तीनों परिवारों की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 likes
0 comments0 shares