Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में खनन विभाग की

सुल्तानपुर नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम को धमकी देने वालों पर पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप। बीते रविवार को खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में अवैध खनन की सूचना पर की थी कार्रवाई । मौके से अवैध खनन में लगी एक जेसीबी को पकड़कर किया था सीज। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए थे फरार। *आरोप था कि दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और टीम को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ट्रैक्टर मौके से लेकर भाग गए थे।* मामले में गोसाईगंज थाने में खनन विभाग के हेड कांस्टेबल की तहरीर पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। *एफआईआर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार दोनों ट्रैक्टरों को बरामद कर हिरासत में लिया।* *पुलिस अब मामले में नामजद/प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।* पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares