Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur२० दिन पहले

सहजनवां तहसील क्षेत्र में प्रदूषण के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन – जीयम सिंह

सहजनवां तहसील क्षेत्र में प्रदूषण के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन – जीयम सिंह

आज बढ़ते प्रदूषण को लेकर निकाला जाएगा कैंडल मार्च सहजनवां, गोरखपुर।सहजनवां तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर जनता में गहरी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। प्रदूषण के कारण क्षेत्र के लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार, 1 फरवरी को शाम 4 बजे रेलवे स्टेशन परिसर से थाना चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जीयम सिंह ने बताया कि यह मार्च प्रदूषण से प्रभावित आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनआंदोलन को मजबूती प्रदान करें। आयोजकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और आमरण अनशन जैसे कदम उठाने पर भी विचार किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और जनप्रतिनिधियों से भी समर्थन की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक के दौरान भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं ने भी माना कि बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को जनता के साथ न्याय करते हुए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब स्थिति में पहुंच रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसके पीछे वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और औद्योगिक प्रदूषण प्रमुख कारण हैं। इस संबंध में आयोजित सम्मेलन में नगर पंचायत के सभी सभासद उपस्थित रहे, जिनमें अंकित यादव, गिरीश यादव, अजय कुमार, रविन्द्र, धनन्जय, विजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, बृजेश, चंद्रिका, विनय, अमित, अजय कसेरा, बेद प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

1200 likes
0 comments0 shares