Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria४२ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज,डीएम ने अनुसूचित जाति छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के

डीएम ने अनुसूचित जाति छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश देवरिया, 20 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज पूर्वाह्न नाथनगर स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने छात्रावास में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रह रहे युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी समुचित रूप से सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने छात्रावास में रह रहे बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक एवं समर्पित रहने तथा उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

0 likes
0 comments1 shares