Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

अनुसूचित जाति की जमीन के फर्जी नामांतरण और बिक्री की शिकायत, एसडीएम

अनुसूचित जाति की जमीन के फर्जी नामांतरण और बिक्री की शिकायत, एसडीएम

अनुसूचित जाति की जमीन के फर्जी नामांतरण और बिक्री की शिकायत, एसडीएम से कार्रवाई की मांग गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश - गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में अनुसूचित जाति की जमीन का बिना सक्षम अनुमति के क्रय-विक्रय कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नामांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में तहसीलदार न्यायालय द्वारा नामांतरण आदेश निरस्त किए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति पर भूमि पर कब्जा बनाए रखने और उसे बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। हाटा निवासी राहुल चन्द ने उपजिलाधिकारी बांसगांव को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि हाटा बाजार स्थित गाटा संख्या 440, रकबा 0.231 हेक्टेयर की अनुसूचित जाति की कीमती भूमि का नियमों की अनदेखी कर क्रय-विक्रय किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार भूमि का नामांतरण कथित रूप से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के सहारे कराया गया था। राहुल चन्द का कहना है कि जब मामले की जानकारी हुई और विवाद तहसीलदार न्यायालय पहुंचा तो जांच के बाद नामांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति भूमि पर कब्जा जमाए हुए है तथा उसे बेचने का प्रयास कर रहा है, जिससे राजस्व अभिलेखों और सरकारी नियमों की अवहेलना हो रही है। शिकायतकर्ता ने उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा विवादित भूमि के अवैध क्रय-विक्रय पर रोक लगाने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

1 likes
0 comments1 shares