पीएम मोदी के जन्मदिन पर पिपरौली सीएचसी में फल वितरण, मरीजों के स्वस्थ होने की कामना

पिपरौली गोरखपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और सहजनवां भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित कर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर फल बांटे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर सहजनवां भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश के विभिन्न वर्गों में है। उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गोरखपुर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, रवि प्रताप सिंह, छोटे लाल मौर्य, शुभम सिंह, राजाराम कन्नौजिया, मनोज सिंह सैंथवार, दिनेश प्रताप सिंह, धर्मराज गौड़, राम बुझारत पासी, अशोक सम्राठ सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।