Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमर गाथा का

तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमर गाथा का

तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक : जनार्दन तिवारी सहजनवा। गुरुवार। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सहजनवा में विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहाँ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने तिरंगा यात्रा की अगुआई की। यात्रा थाना चौराहे से प्रारम्भ होकर घघसरा मोड़, सब्जी मंडी और तहसील रोड होते हुए थाने पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। विशेष रूप से मुरारी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से विद्यार्थियों ने पूरे सहजनवा को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक है। तिरंगा हमें उन वीर सपूतों के योगदान की स्मृति दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है तथा युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनार्दन तिवारी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से अमर वीर बलिदानियों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचा। विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान तहसील अधिवक्ताओं ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इससे यात्रा में शामिल विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह और बढ़ गया। तिरंगा यात्रा में पिछड़ा आयोग सदस्य डॉ. आरडी सिंह, चेयरमैन संजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, जिला महामंत्री राजा राम कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता परशुराम शुक्ला, मनोज सिंह, बीना उपाध्याय, पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्रीप्रकाश शुक्ला, अभिमन्यु मौर्य, विकास सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय शुक्ला, गौरव गुप्ता, नरेंद्र शुक्ला, देवानंद शुक्ला, ईश्वर चंद्र सिंह, मनोज जायसवाल, प्रधान गुड्डू उपाध्याय, प्रधान संजय शुक्ला, कैप्टन ओमप्रकाश मिश्रा, राम बुझारत पासी, ऋषिकेश जायसवाल, फूलचंद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares