Deoriaलगभग १६ घंटे पहले
बरहज में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म: आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

भलुअनी।बांसगांव संदेश। बरहज थाना क्षेत्र के एक नाबालिग बच्ची से उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम 17 वर्षीय पड़ोसी युवक ने दस वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। बच्ची की मां चंद्रावती ने उसी रात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।।
0 likes
0 comments0 shares