Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur२२ मिनट पहले

मार्कण्डेय चंद की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

मार्कण्डेय चंद की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

मार्कण्डेय चंद की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। मदरिया । ---------- महिला वर्ग में एनआईसी बड़हलगंज विजेता, पुरुष वर्ग में ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज ने मारी बाजी... सरयू महोत्सव के अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत गोला स्थित वीएसएवी इंटर कॉलेज के सामने अतरौरा खेल मैदान में पूर्व मंत्री स्व. मार्कण्डेय चंद की स्मृति में पुरुष कबड्डी तथा पूर्व विधायक स्व. यशोदा देवी की स्मृति में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले देर शाम तक चलते रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी सीपी चंद और चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया। इससे पहले मुख्य अतिथि और विधायक ने पूर्व मंत्री व विधायक स्व. मार्कण्डेय चंद तथा पूर्व विधायक स्व. यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 10 और बालिका वर्ग की चार टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में आनंद विद्यापीठ ककरही, वीएसएवी इंटर कॉलेज गोला, गांधी इंटर कॉलेज महुआपार, नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज, एसपी एकेडमी गोपालपुर समेत अन्य विद्यालयों की टीमें शामिल रहीं। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज और एसपी एकेडमी बड़हलगंज के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज की टीम विजेता रही, जबकि एसपी एकेडमी बड़हलगंज उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला एनआईसी बड़हलगंज और एसपी एकेडमी बड़हलगंज के बीच हुआ, जिसमें एनआईसी बड़हलगंज की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि एमएलसी सीपी चंद ने कहा कि आज मोबाइल और सामाजिक माध्यम युवाओं का काफी समय ले रहे हैं। युवाओं को सामाजिक माध्यमों की दुनिया से निकलकर खेल के मैदान में आना चाहिए। खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं खेलों से जुड़ने और दूसरों को भी खेल के लिए प्रेरित करने की अपील की। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीप्रकाश राय और संजीत कुमार रहे। युवा कल्याण विभाग की ओर से विप्लव गुप्ता, संजीव कुमार, यशवंत, श्रीप्रकाश राय और जितेंद्र यादव ने आयोजन में सहयोग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को 12 अक्टूबर को सरयू महोत्सव के मुख्य आयोजन में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

0 likes
0 comments1 shares