Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध - मदरिया । टीचर्स

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध - मदरिया । टीचर्स

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध - मदरिया । टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर विकास खंड गोला के परिषदीय शिक्षकों ने देश में टी ई टी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टी ई टी की अनिवार्यता के विरोध में विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। प्राथमिक शिक्षक संघ गोला के अध्यक्ष काशी नाथ तिवारी ने कहा कि पूरे भारत में 1 अप्रैल 2010 एवं उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 के शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने के पूर्व जारी विज्ञप्ति शासनादेश की सेवा शर्तों के नियुक्त शिक्षकों पर टी ई टी थोपना न्यायसंगत नहीं है। मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा 20–25 वर्षों से सेवा दे रहे, सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता के आधार पर चयनित शिक्षकों को आज फिर से परीक्षा के कटघरे में खड़ा करना कहां का न्याय है ? जिला कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह ने कहा कि 50–55 वर्ष के शिक्षकों पर नई परीक्षाएँ थोपना न्याय संगत नहीं है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्र ने कहा कि सभी शिक्षक इस मनमानी रवैये का विरोध करेंगे। कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार एवं न्यायालय को पुनर्विचार करना चाहिए। शिक्षक मिथिलेश राय एवं विनोद सिंह ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त संघटन द्वारा एक मंच पर आकर विरोध जताना सराहनीय निर्णय है।

0 likes
0 comments1 shares