चौरी-चौरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 23 लोगों ने भाग लिया

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी-चौरा स्थित मुंडेरा बाज़ार में श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी एवं मदर्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । जिसमें 17 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 6 लोग स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर पाया । कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय कुमार ने किया श्री विजय कुमार ने कहा कि रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने में योगदान देने से संतोष और खुशी मिलती है, समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना मजबूत होती है, नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य जांच का लाभ भी मिलता है, HB, BP, आदि यह आत्मसम्मान और मानसिक शांति को बढ़ाने में सहायक है कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि मदर्स एकेडमी के प्रधानचार्य श्री राजेश कुमार मद्धेशिया ने कहा की स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान सुरक्षित है और इससे कमजोरी नहीं आती है, यह आत्मसम्मान और मानसिक शांति को बढ़ाने में सहायक है,परिवार, मित्रों और समुदाय में दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा बढ़ती है । कार्यक्रम के आयोजक श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विश्वजीत जायसवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 17 लोगों को जिला अस्पताल की ओर से प्रमाण-पत्र और डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया एवं गोरखपुर ब्लड बैंक की टीम को भी सम्मानित किया गया । बलराम जयसवाल, हेमन्त वर्मा, धन्नंजय कुमार, अजय कुमार, जंगबहादूर, सतीश मद्धेशिया, अनिल, आदित्य कुमार, राजन विश्वकर्मा, गौतम जायसवाल, सक्षम निषाद, आशुतोष मद्धेशिया, आरती गुप्ता, विजय कुमार, विवेक कुमार मद्धेशिया, बैजनाथ जायसवाल जितेन्द्र मद्देशिया, गौतम गुप्ता ने रक्तदान किया । इस आयोजन में डॉ. जे.पी सिंह, गीता यादव, राजन कुमार मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, राहुल आर्यन का सहयोग मिला।