Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३९ मिनट पहले

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* थाने से छोड़ गए आरोपी,दारोगा रविंद्र सिंह लाइन हाजिर।देहात कोतवाली

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* थाने से छोड़ गए आरोपी,दारोगा रविंद्र सिंह लाइन हाजिर।देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को एसपी के आदेश पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।उन पर मारपीट के एक मामले में आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप है।जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के वजू गांव में कुछ दिन पहले हुई मारपीट के दौरान एक महिला को गंभीर चोटें आई थीं।आरोप है कि मारपीट के कारण महिला का गर्भपात हो गया था। इस मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर थाने लाया था,लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।पीड़ित पक्ष के सलीम ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई।जांच में सामने आया कि घटना के बाद कुछ लोगों को पकड़ा गया था,लेकिन उन्हें देर रात थाने से छोड़ दिया गया।मामला एसपी के संज्ञान में आने पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मुकदमे की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को आनन-फानन में गिरफ्तार कर जेल भेजने की भी कवायद शुरू कर दी

0 likes
0 comments0 shares