Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow३२ मिनट पहले

गोरखपुर सपा थप्पड़ कांड: नगीना साहनी के घर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष

गोरखपुर सपा थप्पड़ कांड: नगीना साहनी के घर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष

गोरखपुर सपा थप्पड़ कांड: नगीना साहनी के घर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी *गोरखपुर।* गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में शनिवार को सपा की प्रेस वार्ता के दौरान हुए थप्पड़ कांड ने तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल रविवार को गोरखपुर पहुंचे और पीड़ित पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी के आवास पर जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *प्रेस क्लब में क्या हुआ था?* जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रेस क्लब में सपा की प्रेस वार्ता चल रही थी। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी और सपा नेता अंशुमान सिंह के पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते नोकझोंक मारपीट में बदल गई और साहनी को थप्पड़ मार दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। *दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज* इस घटना के बाद कैंट थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 1. पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी की तहरीर पर सपा नेता अंशुमान सिंह और उनके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 2. गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ प्रेस क्लब में हंगामा, मारपीट और अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। *संगठन में बड़ी कार्रवाई के संकेत* प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनुशासनहीनता सामने आने पर संबंधित लोगों पर संगठनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी PDA - पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के फॉर्मूले पर संगठन को मजबूत कर रही है। गोरखपुर में जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। *सरकार पर भी साधा निशाना* मीडिया से बातचीत में श्याम लाल पाल ने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था, किसानों, महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर भी सवाल उठाए और कहा कि सपा जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को उठाएगी। फिलहाल प्रेस क्लब में हुई इस घटना के बाद सपा की अंदरूनी राजनीति और गोरखपुर संगठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

0 likes
0 comments2 shares