Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चिल्लूपार में गीडा के विस्तार से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर: अष्टभुजा शुक्ल

चिल्लूपार में गीडा के विस्तार से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर: अष्टभुजा शुक्ल

बड़हलगंज। चिल्लूपार विधानसभा से भाजपा नेता अष्टभुजा शुक्ल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के विकास, गीडा के विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चिल्लूपार में औद्योगिक विकास की बड़ी संभावनाएं हैं और आने वाले समय में गीडा के विस्तार से क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अष्टभुजा शुक्ल ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए बताया कि छात्र जीवन से ही वह छात्र हितों और संगठन के कार्यों से जुड़े रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर कार्य किया और इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिम्मेदारी निभाई। पिछले करीब 20 वर्षों से वह भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। चिल्लूपार विधानसभा में उनकी सक्रियता को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि वह किसी के बुलाने या रोकने से नहीं, बल्कि मां सरयू के आशीर्वाद और बुलावे पर यहां उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं और पार्टी नेतृत्व का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है। पार्टी यदि उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ेंगे और यदि किसी अन्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया जाता है तो भी वह उसी कार्यकर्ता के साथ पूरी ताकत से खड़े होकर भाजपा की जीत के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन भाजपा संगठन के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश में भाजपा की पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्य करना है। गीडा के विस्तार से चिल्लूपार में आएगा औद्योगिक बदलाव क्षेत्र के विकास पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आयुष्मान भारत योजना, लिंक एक्सप्रेसवे, गोरखपुर में एम्स की स्थापना और बंद पड़े खाद कारखाने को दोबारा संचालित कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। चिल्लूपार के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों में गीडा का विस्तार है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र में जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया हो चुकी है और कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सहजनवां की तरह चिल्लूपार में भी औद्योगिक विकास होने की संभावना है। बड़े उद्योग और फैक्ट्रियां स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा व्यापारियों और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। करीब दो माह पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा महुआपार क्षेत्र में आयोजित जनसभा के दौरान 300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर आने में समय लगता है, लेकिन जल्द ही इन परियोजनाओं के सकारात्मक परिणाम जनता को दिखाई देंगे। वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों को पूरा कराना और क्षेत्र के अधूरे कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास को गांव-गांव और विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचाना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने चिल्लूपार की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, मीडिया कर्मियों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

1 likes
0 comments0 shares