Hamirpurलगभग १ घंटा पहले
बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद हजारों बीघा खेत जलमग्न, तिल की फसल पर संकट

सुमेरपुर, हमीरपुर। कम्हरिया बंधी और मौदहा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद इंगोहटा क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से इंगोहटा समेत आसपास के कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है। इंगोहटा, अछरेला, बहरेला, रोहारी और पाटनपुर गांवों में कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में खड़ी तिल की फसल पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि पानी लंबे समय तक जमा रहा तो फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने, राजस्व टीम भेजकर फसल क्षति का सर्वे कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0 likes
0 comments0 shares