राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कादीपुर जिले का संघ शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कादीपुर जिले का संघ शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन आयोजित जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कादीपुर जिले का संघ शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन जूनियर हाईस्कूल मैदान से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण व मैदान पर आयोजित बौद्धिक के साथ हजारों स्वयंसेवकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तरप्रदेश के बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परिचय देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज अपना सौंवा वर्ष पंचप्रण के माध्यम से पंचपरिवर्तन पूरे देश में मना रहा है।भारत में एकल परिवार की संकल्पना नहीं है अपने यहां संयुक्त परिवार की संकल्पना है,जिसे हम मिलकर साकार करते हैं हम अपने रिश्तों को संजोकर जीवन का निर्वाहन करते हैं। पथ संचलन कार्यक्रम में सुलतानपुर के सहविभाग संघचालक डॉ हृदय राम यादव, डॉ रजनीश सिंह, जिला संघचालक प्रदीप सिंह, जिला प्रचारक बृजेश, नगर प्रचारक कुंवर मैहर, नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,गंगा समग्र जिला संयोजक संजय कुमार सिंह मुन्ना,सह विभाग शारीरिक प्रमुख शुभम् सिंह,प्रतापपुर कमैचा खण्ड संघचालक सत्यदेव पाण्डेय,मोतिगरपुर खण्ड संघचालक सत्येन्द्र सिंह,ललित कसौधन, विनोद सोनी,नगर संघचालक शिवाकांत , शिशु मंदिर प्राचार्य अशोक उपाध्याय,बरनवाल ,संतोष पांडेय,प्रशांत यादव ,हेमंत शर्मा ,दीपक अग्रहरि , शिवम दूबे, शिवम सिंह, आर्यन तिवारी, मनीष सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।