गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला युवक शव

*गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला युवक शव* देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भटजमुआ के पास पैकौली–सिसवा मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव नग्न अवस्था में गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। हालांकि, उसके हाथ पर “रवि” नाम का टैटू बना हुआ है जिसके आधार पर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।