Bansgaon Sandesh
Login
Rakesh Ranjan Pathak Tamkuhiraj
Kushinagar३० मिनट पहले

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर दिल्ली आंदोलन में जा रहे कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर दिल्ली आंदोलन में जा रहे कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

तमकुही राज यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमित सिंह को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए हो रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे अमित सिंह को पुलिस द्वारा तमकुही बाजार से गिरफ्तार कर उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया है। अमित सिंह ने कहा है कि “मैं किसी हिंसक गतिविधि में शामिल होने नहीं जा रहा था। मैं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के आंदोलन में शामिल होने जा रहा था। मुझे घर में नजरबंद करना लोकतंत्र और संविधान में दिए गए नागरिक अधिकारों का सीधा अपमान है।” विधानसभा अध्यक्ष अमित सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकतंत्र में संवैधानिक तरीके से उठने वाली आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। यूथ कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों व निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर लड़ाई लडता रहेगा।

0 likes
0 comments0 shares