Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

प्रयागराज करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज का पुलिस लाइन स्थानांतरण, करछना में

प्रयागराज करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज का पुलिस लाइन स्थानांतरण, करछना में

प्रयागराज करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज का पुलिस लाइन स्थानांतरण, करछना में प्रवीण कुमार गौतम की सख्त कार्रवाई से माफिया तत्वों में हड़कंप करछना क्षेत्र के थाना प्रभारी रहे अनूप सरोज का स्थानांतरण पुलिस लाइन कर दिया गया है। उनके कार्यकाल को क्षेत्र में एक सच्चे, ईमानदार और बुद्धिजीवी पुलिस अधिकारी के रूप में याद किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को स्थानीय लोगों ने सराहा। इसी क्रम में नवनिर्मित थाना करछना की कमान संभालने वाले थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने पदभार ग्रहण करते ही सख्त कार्यशैली का परिचय दिया है। उनके नेतृत्व में थाना करछना पुलिस ने गाड़ियों से स्टंटबाजी करने वालों, सोशल मीडिया पर लोगों को धमकाने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध हथियार लहराने वालों तथा माफिया प्रवृत्ति के समूह संचालित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि थाना प्रभारी आगे भी इसी तरह निष्पक्षता और दृढ़ता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

0 likes
0 comments1 shares