Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१५ दिन पहले

25 हजार के इनामी अपराधी को सुमेरपुर पुलिस ने दबोचा

25 हजार के इनामी अपराधी को सुमेरपुर पुलिस ने दबोचा

हमीरपुर। बीते 16 जनवरी से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को सुमेरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान फहीम खान उर्फ लाला खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सुमेरपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा। सुमेरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

900 likes
0 comments0 shares