Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में बुधवार रात पुरानी

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए संघर्ष में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह और एक कांस्टेबल घायल हो गए।स्थिति बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची, तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर भेजा गया है।पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर दोनों पक्षों के 17 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात हैं।

0 likes
0 comments0 shares