केडी आरटी पीजी कालेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

चौरी चौरा गोरखपुर।शुक्रवार को कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, डुमरी खास,सोनबरसा बाजार, गोरखपुर,के तत्वाधान में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ गीता शुक्ला के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक / स्वयं सेविकाओं तथा समस्त छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सत्यवान कुमार यादव डॉ राम प्रभाकर धर द्विवेदी डॉ बलजीत डॉ राघवेंद्र चौहान,डॉ शैलेश मल्ल, डॉ मंजुला त्रिपाठी , डॉ संतोष कुमार डॉ शैलेश पाण्डेय, बीo टीo सीo के प्राचार्य साधना त्रिपाठी, लेफ्टिनेट वंदिता त्रिपाठी डॉ राकेश मल्ल, अविनाश त्रिपाठी,नीरज पांडेय ,संजय पटेल ,वैभव त्रिपाठी हरे राम पाल आदि लोग उपस्थित रहे।