Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१३ मिनट पहले

नलकूप के औचक निरीक्षण में नलकूप चालक ने सिंचाई संबंधित दी जानकारी

नलकूप के औचक निरीक्षण में नलकूप चालक ने सिंचाई संबंधित दी जानकारी

चौरीचौरा गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के करमहा में स्थित नलकूप संख्या 79 एसएनजी का शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्रीकांत चौधरी, जिलेदार रामबदन पासवान, अमीन दीपनारायण यादव की टीम ने नलकूप स्थल पर पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान नलकूप चालक पवन कुमार सिंह ने सिंचाई संबंधित जानकारी अधिकारियों को दी । टीम ने नलकूप संचालन सुचारू रूप से चलता पाया ।निरीक्षण टीम ने मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नलकूपों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares