Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

पूर्व विधायक तेजभान सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, आज होगा

पूर्व विधायक तेजभान सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, आज होगा

पूर्व विधायक तेजभान सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, आज होगा अंतिम दर्शन गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जननेता तेजभान सिंह का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। समर्थकों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक आवास लाया जाएगा, जहां दोपहर लगभग 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों, क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है। तेजभान सिंह अपने सरल स्वभाव, जनसरोकारों के प्रति समर्पण और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को क्षेत्र की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

0 likes
0 comments0 shares