जनता दर्शन में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निस्तारण, पक्की पैमाइश से संतुष्ट हुए रविंद्र।
जनता दर्शन में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निस्तारण, पक्की पैमाइश से संतुष्ट हुए रविंद्र जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की पहल पर भूमि संबंधी विवाद के समाधान की दिशा में हुई प्रभावी कार्रवाई। देवरिया, 21 अक्टूबर। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर जनता दर्शन में प्राप्त भूमि संबंधी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की भूमि की पक्की पैमाइश कराई गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से शिकायतकर्ता रविंद्र संतुष्ट हैं। रुपई ग्राम निवासी रविंद्र, थाना खुखुंदू, तहसील सलेमपुर ने 18 सितंबर को जिलाधिकारी के जनता दर्शन में धारा 24 के अंतर्गत भूमि की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में गठित टीम द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को मौके पर पक्की पैमाइश की कार्रवाई संपन्न कराई गई। इस कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अपनी भूमि की पैमाइश कराने में सहायता मिली। रविंद्र ने प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया। जिला प्रशासन द्वारा जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।