नेक्स्ट अपडेट देवरिया, जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के

नेक्स्ट अपडेट देवरिया, जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन, देवरिया जनपद के 16 विकास खण्डो मे ग्राम पंचायत अधिकारी एव ग्राम विकास अधिकारियों का एकदिवसीय धरना, निलंबन वापस लेने की मांग काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, देवरिया। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, देवरिया के बैनर तले गुरुवार को रामपुर कारखाना विकासखंड कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और पांच सूत्रीय मांगों के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू यादव के निलंबन को वापस लेने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरी बाजार विकासखंड के लबकनी गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी को बिना नोटिस दिए निलंबित कर दिया गया। वहीं, बैतालपुर विकासखंड के एक गांव में शौचालय की टंकी से जुड़े हादसे में बच्चे की मौत के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों की मांग है कि उनके साथ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद की जाए और सोनू यादव के निलंबन को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना में निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों के साथ अन्याय न हो। न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी, कि यदि जिला प्रशासन उनकी मांगों पर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि देवरिया जनपद के सभी विकासखंडों में समन्वय समिति के बैनर तले यह धरना अनवरत जारी रहेगा जब तक हम कर्मचारियों के पक्ष में न्याय नहीं मिलेगा धरने पर मुख्य रूप से सहायक पंचायत विकास अधिकारी रामपुर कारखाना चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ,अजय कुमार गुप्ता, संजीत त्रिपाठी, रविंद्र कुमार ,रामदयाल सिंह, सुशील श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, विनोद भारती, रिया यादव ,सत्येंद्र यादव आदि रहे मौजूद।