Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur८ दिन पहले

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस, आशा वर्करों का प्रदर्शन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस, आशा वर्करों का प्रदर्शन

https://youtube.com/shorts/L9xsf3lx1-8?si=dan49RsvYYSozyUd बांसगांव, गोरखपुर, बांसगांव संदेश।आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय तक आशा वर्करों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान “केशव प्रसाद मौर्य माफी मांगो”, “कामकाजी महिलाओं का अपमान नहीं चलेगा” और “उपदेश नहीं, मांगें पूरी करे सरकार” जैसे नारे लगाए गए। उपजिलाधिकारी सहित कोई जिम्मेदार अधिकारी न मिलने पर आशा वर्करों ने अपना मांग-पत्र कार्यालय परिसर में चस्पा किया।तहसील परिसर में हुई सभा को भाकपा(माले) के जिला सचिव राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि 15 दिसंबर से प्रदेश भर में आशा वर्कर हड़ताल पर हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा का संचालन आशा वर्कर यूनियन की सचिव मालती कासौधन ने किया। सभा को अंजू विश्वकर्मा, प्रेमशिला देवी, मालती कासौधन, निशा शुक्ला, अर्चना शुक्ला और निरज मिश्रा ने संबोधित किया। प्रदर्शन में अंजू, सुनीता राय, रंजन चंद, प्रेमशिला, निशा शुक्ला बिंदौरा, सरिता, अर्चना, सृष्टि पांडे, संध्या भारती, अनुराधा त्रिपाठी, गौरी, सावित्री मौर्य, शबनम, विनीता सरोज पांडे, तारा सिंह, अंजू शर्मा, पुष्पा, सोना देवी, अनीता, पुष्पा मौर्या, उषा देवी, धर्मशिला, वंदना, वंदना दुबे, सुधा सिंह, स्नेहलता, यशोधरा, गीता देवी और संध्या सिंह सहित बड़ी संख्या में आशा वर्कर शामिल रहीं।

801 likes
0 comments1 shares