जननी नर्सिंग होम में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रयागराज विश्वनाथ प्रताप सिंह
जननी नर्सिंग होम में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रयागराज विश्वनाथ प्रताप सिंह जननी नर्सिंग होम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डॉ. रिंकी शुक्ला रहीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सभा की महिलाओं — आरती, संगीता, आकांक्षा, रानी देवी और अनीता सिंह — को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों की देखरेख में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया,जिसमें क्षेत्र की महिलाओं और लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई नि: शुल्क दवाएं प्राप्त किया। इस अवसर पर कोरांव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में डॉ. हौसला, डॉ. अजय, अखिलेश, विंद्रा, धीरज कुमार सिंह,ग्राम प्रधान माण्डवी सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।