Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur९ मिनट पहले

टी एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल गिडा में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन।

टी एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल गिडा में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन।

टी एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल गिडा में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन। सहजनवा गोरखपुर टी एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल गीडा में आज वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन )का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय शर्मा उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य ,गीत ,नाटक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों के मंत्रमुक्ध कर दिया ।मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अनुशासन के महत्व के बारे में बताया ।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।विद्यालय प्रबंधक अशोक यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में सहजनवा नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह एवं घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए । इस अवसर पर जय सिंह यादव ,अजय यादव सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक गण, अभिभावक एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares