Bansgaon Sandesh
Login
NEXT UPDATE
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

सीएम योगी की मां के निधन पर बांसगांव के गणमान्य लोगों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी की मां के निधन पर बांसगांव के गणमान्य लोगों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

बांसगांव संदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के 91 वर्ष की उम्र में निधन की खबर से शोक की लहर है। उनके निधन पर बांसगांव क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर बांसगांव निवासी राधेश्याम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, समाजसेवी अमरजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, अनूप सिंह, विनोद सिंह और नीतीश सिंह एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। #GorakhpurNews

0 likes
0 comments0 shares