Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३७ मिनट पहले

प्रेस विज्ञप्ति जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनरों के जनपद स्तरीय

प्रेस विज्ञप्ति जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनरों के जनपद स्तरीय

प्रेस विज्ञप्ति जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनरों के जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ देवरिया, 08 अक्टूबर 2026 भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण “जनसंख्या की गणना” के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए फील्ड ट्रेनरों का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), सलेमपुर रोड, देवरिया में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी देवरिया श्री मधुसूदन हुल्गी (I.A.S.) द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक प्रक्रिया है। इसके सफल संचालन के लिए सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने जनगणना कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर आगे संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे जनगणना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। जनपद में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 08 से 10 अक्टूबर 2026 तथा 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, आंकड़ों की सही प्रविष्टि तथा फील्ड में आने वाली विभिन्न परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में श्री प्रेम नारायण सिंह,अपर जिलाधिकारी (प्रशा.), देवरिया, उप जिलाधिकारी श्री अखिलेश कुमार सिंह , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट देवरिया श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया श्री के . के.राम, जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि /मास्टर ट्रेनर श्रीश मिश्रा, मास्टर ट्रेनर जिला जनगणना कार्यालय देवरिया के प्रतिनिधि श्री सुरेश चंद्र जायसवाल, संतोष कुमार विश्वकर्मा प्रदीप कुमार, विनय कुमार , अखिलेश एवं फील्ड ट्रेनर श्री जय प्रकाश यादव , दीपक प्रजापति, अशोक कुमार, गोविंद मिश्रा, ओम ओमप्रकाश सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares