Bansgaon Sandesh
Login
Dk Pandey
Gorakhpurलगभग १८ घंटे पहले

पराली जलाने से नष्ट होती है मिट्टी की उर्वरा शक्ति, खेत में ही करें प्रबंधन

पराली जलाने से नष्ट होती है मिट्टी की उर्वरा शक्ति, खेत में ही करें प्रबंधन

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। विकासखंड पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसई एवं ग्राम पंचायत मांट में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान योजना के तहत खेत बचाओ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान राम सजन सिंह और जितेंद्र ने की। संचालन सहायक कृषि अधिकारी ध्रुव कुशवाहा ने किया। गोष्ठी में वैज्ञानिक श्रीधर मिश्रा ने किसानों को पराली प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि धान की कटाई के बाद खेतों में बची पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है। इससे लाभदायक जीव-जंतु और सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जिसका असर अगली फसल की पैदावार पर पड़ता है। उन्होंने किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रोटावेटर और मल्चर जैसे कृषि यंत्रों से पराली का खेत में ही प्रबंधन करने की सलाह दी। एडीओ पीपी दुर्गेश मद्धेशिया एवं पीपीएस विवेक कुमार ने आईपीएम प्रशिक्षण देते हुए कीट नियंत्रण की जानकारी दी। गोष्ठी में रबी फसलों की बुवाई, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रयोग और विभागीय योजनाओं पर भी चर्चा हुई। किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान बीटीएम राहुल मिश्रा, बृज किशोर, प्रमोद, राज कपूर, अरविंद, छठीराम, रणविजय सिंह, रामसजन सिंह और अरविंद सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares