सुल्तानपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस
सुल्तानपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बुधवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। देर शाम जारी आदेश में 29 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर और 16 हेड कांस्टेबल समेत कुल 45 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को पीआरओ से अपराध निरीक्षक कादीपुर बनाया गया है,जबकि निरीक्षक यदुवीर सिंह को कादीपुर से साइबर थाना भेजा गया है। उप निरीक्षक रजत पाण्डेय को अमहट चौकी से हटाकर धम्मौर थाने की कमान सौंपी गई है।महिला उप निरीक्षक अंजू मिश्रा को धम्मौर से धनपतगंज,संदीप त्रिपाठी को पुलिस लाइन से कूरेभार,विजयंत मिश्र को कूरेभार से लम्भुआ और उपेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया सेल से पीआरओ नियुक्त किया गया है।इसके अलावा कई थानों में उप निरीक्षकों और हेड कांस्टेबलों की तैनाती बदली गई है। निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा को जनसूचना सेल,विजय सिंह को सीसीटीएनएस और दीपेंद्र विक्रम सिंह को एसपी का वाचक बनाया गया है।