सुल्तानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई सीएंडडीएस में तैनात मुख्य महाप्रबंधक
सुल्तानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई सीएंडडीएस में तैनात मुख्य महाप्रबंधक सुभेन्दु चौधरी पर भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। पत्र सामने आने के बाद विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है।एमएलसी ने आरोप लगाया है कि सुभेन्दु चौधरी अपने 18 वर्ष के सेवाकाल में करीब 13 वर्षों से सीएंडडीएस में ही जमे हुए हैं।उन्होंने शासन की स्थानांतरण नीति को दरकिनार कर मानव संपदा पोर्टल पर अलग-अलग कार्यालय दर्शाकर ट्रांसफर से बचने का खेल किया।पत्र में दावा किया गया है कि सुभेन्दु चौधरी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर विभागीय जांचों को भी प्रभावित किया। एमएलसी ने मुरादाबाद कन्वेंशन सेंटर की स्लैब कास्टिंग गिरने की घटना का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इतने गंभीर मामले में भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई।भाजपा एमएलसी ने आरोप लगाया कि विभाग में जांच के नाम पर अंदरूनी समितियां गठित कर मामलों को दबा दिया जाता है।साथ ही यह भी कहा कि अधिकारी ने नोएडा, मुंबई और बंगलुरु जैसे शहरों में करोड़ों रुपये की संपत्तियां अर्जित की हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख सचिव नगर विकास से सुभेन्दु चौधरी को लखनऊ मुख्यालय से तत्काल हटाने,विजिलेंस जांच कराने और सीएंडडीएस की परियोजनाओं की एसआईटी जांच कराने की मांग की है।पत्र वायरल होने के बाद विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।