Hamirpurलगभग १ घंटा पहले
बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, पॉक्सो और बालश्रम मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हमीरपुर। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) और मानव तस्करी रोधी थाना (एएचटी) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक यातायात मंजू पांडे ने की। बैठक में पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बालश्रम, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी की रोकथाम सहित बाल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, मेडिकल परीक्षण और बच्चों को समय से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई और शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
0 likes
0 comments0 shares