Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

कजली महोत्सव में सजा विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच

कजली महोत्सव में सजा विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच

मुस्करा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के न्यूरिया गांव में कजली महोत्सव के अवसर पर शनिवार को तालाब किनारे स्थित टीनशेड मैदान में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए दमखम दिखाया। रोमांचक कुश्तियों का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंद दत्त द्विवेदी एवं अवधेश प्रजापति ने बनारस के सियाराम पहलवान और टेढ़ा के अंकित पहलवान का हाथ मिलवाकर कराया। उद्घाटन मुकाबले में अंकित पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सियाराम को चित्त कर दिया। दिल्ली के शोभित पहलवान ने कानपुर के मनीष को हराकर 5100 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं पंजाब के बंटी और झांसी के श्याम जी के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में श्याम जी विजयी रहे। उन्हें दंगल आयोजक एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया दीक्षित ने 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा झांसी के राम सिंह और घाटमपुर के रणवीर, बांदा के रामनरेश और महोबा के सुनील समेत कई पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। छह कुश्तियां बराबरी पर समाप्त हुईं। इसके बाद तीन दर्जन से अधिक कुश्तियों में पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती की तकनीक का प्रदर्शन किया। दंगल में धर्मेश कुमार और रमेश पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि संचालन कन्हैया दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में अंकित द्विवेदी, कपिल देव, किसान यूनियन के चित्रकूट मंडल उपाध्यक्ष जय नारायण तिवारी, आनंद द्विवेदी समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं दंगल आयोजक कन्हैया दीक्षित ने अतिथियों, पहलवानों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares