Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता देवरिया शाही

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता देवरिया शाही

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता देवरिया शाही स्टेडियम में गूंजी वॉलीबॉल की गूंज, पांच तहसीलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम” आज दिनांक 16. 9. 2026 दिन बुधवार को देवरिया। स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम देवरिया में बाबा इंद्रमणि जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकर के तत्वावधान में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवरिया सदर, देवरिया ग्रामीण, रुद्रपुर, बरहज एवं भाटपार रानी तहसील की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. शशिपाल राव जी, श्री रमेश सिंह, श्री देवेंद्र नाथ तिवारी, श्री गणेश शंकर, कैप्टन हरिकेश सिंह जी,श्री अभय द्विवेदी, श्री वकील सिंह एवं पूर्व क्रीड़ा सचिव श्री संजय शाही उपस्थित रहे। आयोजन प्रधानाचार्य श्री माधव प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक एवं व्यायाम शिक्षकों श्री उदयभान सिंह, श्री प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, श्री प्रवीण सिंह, श्री शैलेंद्र कुमार सैनी, श्री संदीप कुमार, श्री दिग्विजय प्रजापति, श्री अजय सैनी, श्री जाकिर हुसैन, श्री रामाश्रय कुशवाहा, श्री संजय सिंह, श्री संजय तिवारी एवं श्री सत्य प्रकाश यादव सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, आयोजन प्रधानाचार्य श्री माधव प्रसाद सिंह एवं जिला क्रीड़ा सचिव श्री विवेक राव ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए जनपद एवं प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का परिणाम निम्न है। ➡️*17 वर्षीय बालक* 1.बरहज विजेता 2.सलेमपुर उपविजेता ➡️ *19 वर्षीय बालक* 1. देवरिया सदर विजेता 2. भाटपार रानी उपविजेता ➡️ *14 वर्षीय बालिका* 1.देवरिया ग्रामीण विजेता *17 वर्षीय बालिका* 1 देवरिया सदर विजेता ➡️ *19 वर्षीय बालिका* 1 रुद्रपुर- विजेता ➡️ *14 वर्षीय बालक* 1 रुद्रपुर -विजेता देवरिया से नेक्स्ट अपडेट की न्यूज़

0 likes
0 comments0 shares