Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

फंदे से लटका मिला युवक का शव गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना

फंदे से लटका मिला युवक का शव गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना

फंदे से लटका मिला युवक का शव गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहां में बुधवार की सुबह 35 वर्षीय रामदरश पुत्र स्व कोलजीत यादव का शव छप्पर में रस्सी के सहारे लटका मिला है। मृतक रामदरश रात को एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। सुबह गांव के ही राज तिवारी मृतक के घर दूध लेने गये तो रामदरश का शव छप्पर में लटकते देख कर शोर मचाया। शोर सुनकर इक्टठा हुए ग्रामीण शव को नीचे उतारकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो बच्चों व पत्नी के साथ जालंधर रहता है। कुछ दिन पहले पत्नी और बच्चों को जालंधर में छोड़कर घर आया था।

0 likes
0 comments1 shares