Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

खाद्य सुरक्षा विभाग की दोबारा जांच से मिष्ठान विक्रेता में हड़कंप

खाद्य सुरक्षा विभाग की दोबारा जांच से मिष्ठान विक्रेता में हड़कंप

खाद्य सुरक्षा विभाग की दोबारा जांच से मिष्ठान विक्रेता में हड़कंप साफ-सफाई को लेकर जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब मौदहा, हमीरपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे की मुख्य बाजार स्थित जय भवानी स्वीट्स हाउस का दोबारा निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। चार दिन पूर्व विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर मिठाइयों के नमूने लिए थे। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर टीम ने नाराजगी जताते हुए कुछ मिठाइयां नष्ट कराई थीं। गुरुवार को रक्षाबंधन से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक बार फिर दुकान पर पहुंची। टीम ने दुकान की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा दुकान संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares