Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का नुकसान सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र

अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का नुकसान सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदपुर-काजी के निसासिन गांव में मंगलवार दोपहर उस समय दिल दहला देने वाली घटना हो गई, जब अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी को कुछ ही मिनटों में राख कर दिया। आग की लपटों के बीच मासूम बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा। गांव निवासी मुंतजीम अहमद रोज की तरह अपने काम में लगे हुए थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक घर के सामने रखे छप्पर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैलकर पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। परिवार के सदस्य अपनी आंखों के सामने मेहनत से जुटाया गया हर सामान जलता हुआ देखते रह गए और बेबस होकर रोते रहे। इस भीषण आग में छप्पर के अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स, दो साइकिल, करीब आठ बकरियां, लगभग एक कुंतल सरसों, करीब 50 किलो मसूर, गेहूं, चावल और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इतना ही नहीं, एक पण्डिया और तीन बकरी के मासूम बच्चे भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घायल जानवरों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया और उनके इलाज के लिए मेडिकल टीम को भी सूचना दी गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में रहने वाले मो० मोतिन का छप्पर भी इसकी चपेट में आ गया और वह भी कुछ ही देर में राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम जैसा माहौल बन गया और ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पारा रामराज और सिपाही अमित यादव मौके पर पहुंचे। और स्थिति का जायजा लिया।हल्का लेखपाल द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह फिर से अपनी गृहस्थी खड़ी कर सके।

0 likes
0 comments0 shares