Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur५ मिनट पहले

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार मोटरसाइकिल से

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार मोटरसाइकिल से

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार मोटरसाइकिल से भागने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर गिरा, पैर में लगी चोट; अस्पताल में कराया गया भर्ती गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सुधीर उर्फ ध्रुव पासी को मंगलवार की रात चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन सड़क किनारे रखे डिवाइडर पत्थर से टकराकर गिर गया। उसके दाहिने पैर में चोट लगने पर पुलिस ने मानवीय आधार पर प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। उसके कब्जे से KTM मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार, मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव निवासी सुधीर उर्फ ध्रुव पासी (31) न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार गाजीपुर में निरुद्ध था। 29 अगस्त को उपचार के लिए उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय सदर लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 638/2026, धारा 261/262 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार की रात गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अभियुक्त मोटरसाइकिल से चौकिया मोड़ की ओर आने वाला है। पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। मोटरसाइकिल से आते अभियुक्त को रुकने का इशारा किया गया तो उसने भागने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल मोड़कर तेज गति से ले जाने के दौरान वह डिवाइडर पत्थर से टकराकर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के दाहिने पैर में चोट लगने से खून का रिसाव हो रहा था। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। बरामद मोटरसाइकिल KTM का वाहन संख्या UP-70 FS-7323 है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, सुधीर उर्फ ध्रुव पासी के विरुद्ध गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और सुल्तानपुर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

0 likes
0 comments1 shares