तरकुलहा धाम में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

चौरीचौरा गोरखपुर।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तरकुलहा धाम में मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर किया गया।भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के महामंत्री राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री मुन्नीलाल चौहान, डॉ दिनेश यदुवंशी,हिमाचल साहनी, हरीश राजभर, ऋषि साहनी, सचिन पासवान, सूरज पासवान, विजय जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, उज्जवल साहनी ,राजेंद्र शर्मा, विशाल जायसवाल, हनुमान मद्धेशिया, दयाशंकर पासवान सहित दर्जनों लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।