Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria७ दिन पहले

*स्वस्थ जीवन शैली विषयकगोष्ठी का आयोजन..*

*स्वस्थ जीवन शैली विषयकगोष्ठी का आयोजन..*

*पी. एल. यादव की रिपोर्ट* देवरिया आरोग्य भारती के तत्वाधान में देवरिया जिले के देवरिया विकास खण्ड देवरिया विधानसभा के अंतर्गत कोलहुआ प्राथमिक विद्यालय में स्वस्थ जीवन शैली विषयकगोष्ठी का आयोजन किया गया और स्वस्थ रहने के लिए बच्चों कोआरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र द्वारा जरूरी टिप्स दिए गए और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ और फल का वितरण किया गया , उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली योग और आयुर्वेद को अपनाए, रितु अनुसार दिनचर्या उचित आहार बिहार का पालन करें, बच्चों को पिज़्ज़ा बर्गर मोमोज आदि से दूर रहना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए कोल्ड ड्रिंक सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें घरेलू और देसी उत्पादों का सेवन करें इस प्रकार हम अपने को स्वस्थ रख सकते हैं और दूसरे को भी स्वस्थ रखने का संदेश दे सकते हैं l इस अवसर पर श्रीमान सुरेश गुप्ता जी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष श्रीमान नवीन तिवारी जी, प्राथमिक विद्यालय के श्रीमान शुकदेव त्रिपाठी जी, संतोष कुमार सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, प्रशांत कुमार, संतोष कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे l

300 likes
0 comments0 shares