Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ५ घंटे पहले

गोमती आरती सहसंयोजक राकेश सिंह 'दद्दू' के सुपुत्र शिवांशु सिंह का नीट

गोमती आरती सहसंयोजक राकेश सिंह 'दद्दू' के सुपुत्र शिवांशु सिंह का नीट में चयन, गोमती मित्रों में हर्ष सुल्तानपुर:- गोमती आरती के सहसंयोजक एवं समाजसेवी राकेश सिंह 'दद्दू' के सुपुत्र शिवांशु सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। शिवांशु ने 720 में से 648 अंक प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1598 हासिल की है। उल्लेखनीय है कि शिवांशु सिंह ने इसी वर्ष तेलंगाना बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। विशेष बात यह है कि यह उनका नीट का पहला ही प्रयास था और प्रथम प्रयास में मिली यह सफलता उनकी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा का प्रमाण है। शिवांशु सिंह राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय श्रीनाथ सिंह के पौत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद एवं शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर गोमती मित्र मंडल के संरक्षक डॉ. सुधाकर सिंह,संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह 'मदन',प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश महेश्वरी,गोमती आरती संयोजक डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष शालिनी कसौधन,युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,सेनजीत कसौधन,राजेश पाठक,मुन्ना सोनी,रामू सोनी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने शिवांशु सिंह एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares