जगदीशपुर डीहा में श्रीमद् भागवत कथा का आठवां दिन, सुदामा चरित्र व

जगदीशपुर डीहा में श्रीमद् भागवत कथा का आठवां दिन, सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष का हुआ भावपूर्ण वर्णन भीरपुर । क्षेत्र के जगदीशपुर डीहा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन गुरुवार 12 मार्च 2026 को कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन और राजा परीक्षित मोक्ष का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान पंडित त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता त्याग, प्रेम और सच्चे भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने वाले भक्तों पर भगवान की कृपा अवश्य होती है। साथ ही उन्होंने राजा परीक्षित की कथा के माध्यम से भक्ति, सत्संग और भगवान के नाम स्मरण के महत्व को भी विस्तार से बताया। यह श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पंडित लालता प्रसाद द्विवेदी (एडवोकेट) एवं उनकी पत्नी कीर्ति शेष मीना द्विवेदी के आवास पर कराया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा में प्रमुख रूप से विजय राज सिंह, त्रिवेणी पांडेय राजीव द्विवेदीमणि द्विवेदी, राम मणि द्विवेदी, अमित द्विवेदी, इंजीनियर दिवाकर द्विवेदी,कमलेश कुमार द्विवेदी, ठेकेदार अवधेश कुमार, गजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आलोक कुमार, प्रशांत कुमार सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।l